वृहद गोशाला में भूख से तड़पकर दम तोड़ रहे गोवंश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। सकीट क्षेत्र के गांव वाहिदबीबीपुर में स्थित वृहद गोशाला में गोवंश भूख से तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। मृत गोवंशों के अंतिम संस्कार के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। एक खुले गड्ढे में शव डालकर छोड़े जा रहे हैं। जहां से कुत्ते इन्हें नोंचते रहते हैं। बुधवार को हमारी टीम की पड़ताल में यह बात सामने आई। गोशाला में करीब 200 पशु आश्रित हैं।
चार गोवंश बीमारी की हालत में पड़े थे। जबकि दो मृत गाय अलग-अलग स्थानों पर पड़ी थीं। एक शव को कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। पास में एक गड्ढा कर कई मृत गोवंश के शव भर दिए गए थे। देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि भूख की वजह से गोवंश मर रहे हैं। चार दिन में बीस गोवंश की मौत हो चुकी है। जरूरत प्रतिदिन 18 से 20 क्विंटल चारे की है, जबकि ठेकेदार द्वारा आठ-दस क्विंटल चारा भेजा जाता है। बीमार गायों को देखने के लिए चिकित्सक भी नहीं आते हैं।