दो दिन में नौ कोरोना पॉजिटिव जिले में मिले, 21 सक्रिय केस हुए, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*दो दिन में नौ कोरोना पॉजिटिव जिले में मिले, 21 सक्रिय केस हुए, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।मंगलवार, बुधवार को जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव निकले है। जिनकी ट्रेकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट देने का काम स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर कराया…
मंगलवार, बुधवार को जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव निकले है। जिनकी ट्रेकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट देने का काम स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर कराया है। नौ और कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिले में सक्रिय केस बढ़कर 21 हो गए हैं।
बुधवार को मेडिकल कालेज पैथोलॉजी में सुनहरीनगर निवासी बुजुर्ग कोरोना संक्रमित निकले है। मंगलवार को बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर मेडिकल कालेज में कोरोना जांच करायी गई। इसमें पॉजिटिव निकले है। इसके अलावा गाजियाबाद से अपने एटा में रह रहे रिश्तेदार के यहां पहुंची 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित निकली है। उसका मेडिकल कालेज में एंटीजन रेपिड किट से जांच करायी गई। तीसरी कोरोना संक्रमित शांतिनगर में 34 वर्षीय महिला निकली है। इसकी जांच भी मेडिकल कालेज बीएससल-2 लैब में आरटीपीसीआर सैंपल से हुई जिसमें वह संक्रमित निकली। चौथा कोरोना संक्रमित ब्लॉक अवागढ़ के गांव मितरौल में 23 वर्षीय युवक निकला है। बुधवार को मारहरा क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मिले है। जिनको सीएचसी की टीम ने पहुंचकर होम आइसोलेट कराया है। जुलाई से अब तक जिले में लगभग 32 कोरोना संक्रमित निकल चुके है। वर्तमान में 21 कोरोना संक्रमित मामले ही सक्रिय है।
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में लोग पूरी सावधानी बरतें। मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें। एहतियाती डोज लगवाएं। कोरोना के संभावित लक्षण दिखने पर जांच एवं उपचार लें। जिले में 21 कोरोना संक्रमित सक्रिय केस हैं।
डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी, सी एम ओ , एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks