

मारहरा में धूमधाम से निकाली वीरांगना अवंतीबाई शोभायात्रा।
–लोधियों का स्वाभिमान है वीरांगनाअवंतीबाई लोधी:-घनश्याम सिंह लोधी
–हम अवंतीबाई के बंशज है:-वीरेंद्र सिंह लोधी।
एटा,
जनपद एटा के मारहरा और मिरहची में 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाईं लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव सिंह लोधी ने की, और मंच संचालन नरपति सिंह वर्मा ने किया।
शोभायात्रा का फीता काटकर उदघाटन मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम लोग माँ अवंति बाई लोधी के वंशज है हमेगर्भ हैं।इस दौरान उन्होंने मिरहची नगर के साथ मारहरा में भी अपनी टीम के साथ नगर भृमण किया।शोभायात्रा करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में निकली जिसमे सबसे पहले मोटरसाइकिल सवार, ऊँट, घोड़े, देवी देवताओं के बड़े बड़े डोले और झांकियों के साथ ही बीच में पैदल यात्रा, बाद में निजी वाहनों ने भाग लिया।शोभायात्रा मिरहची से मारहरा पहुची, और नगर भृमण के साथ अवंती बाई इंटर कॉलेज मारहरा प्रांगण में पहुँची, जहाँ उसके सभागार में मंचासीन गणो में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम सिंह लोधी प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय लोधी महासभा रहेउन्होंने कहा कि लोधियों की आन, वान, शान,सम्मान, स्वाभिमान है वीरांगना अवंती वाई लोधी, हम लोगो को शिक्षा, राजनीति, सामाजिक2कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।।ब्रज क्षेत्र प्रभारी कु0किरन ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोधी समाज एक मजबूत स्थिति में है, विशिष्ठ अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर अमर पाल सिंहने कहा कि हमे शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।,ब्लाक प्रमुख रवि लोधी,पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य विनोद उर्फ बंटी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश लोधी, रामप्रताप सिंह, राकेश राजपूत, रामदास लोधी,पूर्व प्रधान गुलजारी लाल, भाजपा नेता महेश वर्मा, रामसेवक पहलवान,वरिष्ठ अधिवक्ता उदयवीर सिंह, राष्ट्रीय लोधी महासभा एटा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, डॉ0जय सिंह लोधी, संजीव राजपूत रहे।
शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष रामप्रताप सिंहलोधी, महामंत्री जितेंद्र फौजी, कोषाध्यक्ष चमन प्रकाश लोधी अध्यापक, उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, जय जय प्रधान मंत्री, नीरज लोधी मंत्री, वीरेश कुमार, सतेंद्र प्रधान, किशोरी लाल,रिंकू प्रधान, रामसिंह, अवनीश कुमार, के0पी0सिंह लोधी, किशनदेव, भगीरथ लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सतेंद्र कुमार, आलोक आचार्य, सोमेंद्र लोधी, लव कुमार, तथा मेला कमेटी में भूप सिंह अध्यपक आदि के साथ सैकड़ो महिलाओं, लोगो ने भाग लिया।