*एटा ~ जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 35 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*1- थाना निधौलीकलां*
थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ब्लॉक तिराहे से *24 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौलीकलां एटा पर *मु0अ0स0- 195/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- रघुनीश पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम होरचा थाना निधौलीकलां एटा।
*बरामदगी*
1- 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
*2- थाना जैथरा*
थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ढकपुरा तिराहे से *20 लीटर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर *मु0अ0स0- 287/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- राधे पुत्र सुरेश सिंह निवासी गढ़िया माखन थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
*3- थाना नयागांव*
थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को करनपुर तिराहे से *15 लीटर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर *मु0अ0स0- 144/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम करन तथा मु0अ0स0- 145/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम जितेन्द्र उर्फ बजरंगी* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- करन पुत्र ब्रह्मानंद सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव एटा।
2- जितेन्द्र उर्फ बजरंगी पुत्र सोवरन सिंह निवासी अकबरपुर थाना नयागांव एटा।
*बरामदगी*
1- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
Attachments area