नाबालिग युवती के अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्ता

*एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 199/2020 धारा 363, 366, 376, 506 भादवि व 4 पोस्को एक्ट* की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 18.06.2020 को वादी ब्रह्मानन्द पुत्र दाताराम निवासी क्लींजर थाना अलीगंज एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी कि वादी की नाबालिग पुत्री को दीपक पुत्र नेपाल सिंह निवासी तिलियानी थाना विछवा जनपद मैनपुरी अपने एक अन्य साथी के सहयोग से शादी का झांसा देकर घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 199/2020 धारा 363, 366 , 376, 506 भादवि व 4 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.06.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को *गढ़िया भरापूरा* से समय करीब 19.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-*
1- दीपक पुत्र नेपाल सिंह निवासी तिलियानी थाना विछवा जनपद मैनपुरी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks