झंडारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।होमगार्डो का दर्द छलका

झंडारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।होमगार्डो का दर्द छलका।
लखनऊ।संवाददाता।
75 वें स्वतन्त्रता दिवस और अमृत महोत्सव के अवसर पर,पब्लिक पावर कार्यालय और उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ। के संयुक्त तत्वावधान में झंडा रोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें होमगार्डों के जवानों और अधिकारियों के, अलावा वरिष्ठ पत्रकारों ने भी भाग लिया।और बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ,झंडा रोहण किया।।वरिष्ठ पत्रकारों में पब्लिक पावर के प्रधान संपादक अनिल मेहता,वरिष्ठ पत्रकार ताहिर हुसैन हाशमी,अनुभव सक्सेना व फरीद खान भी उपस्थित हुए।सभी ने आजादी की 75 वी, वर्षगांठ के शुभ अवसर पर,देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।झंडा रोहण के बाद होमगार्ड एसोसिएशन कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामेंद्र कुमार ने,प्रदेश की सरकार पर नाराजगी जताते हुए।कहा कि प्रदेश की सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनके जवानों और कर्मचारियों को पीड़ित किया जा रहा है। उनको न तो उनका हक़ दिया जा रहा है। और न ही उनको सम्मान मिल रहा है।जबकि सरकार की तरफ़ से वैतनिक कर्मचारियों को सारी सुविधाएं और लाभ मिल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks