बना विश्व कीर्तिमान – कासगंज जेल में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

बना विश्व कीर्तिमान – कासगंज जेल में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

जेल सुधारक डॉ.रघुनंदन की ऐतिहासिक पहल
गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में होगा शामिल
जोश और उल्लास से गूंजा कारागार का वातावरण
बंदियों ने ली राष्ट्रवाद की शपथ

कासगंज 15 अगस्त 2022। जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन के संयोजन में जिला कारागार जनपद कासगंज में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुए अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कारागार कासगंज में 75 फीट लंबा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। 75 फीट लंबा यह तिरंगा झंडा दुनिया के किसी भी कारागार में फहराया जाने वाला सबसे बड़ा तिरंगा झंडा है l यह एक विश्व कीर्तिमान बना है जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सुबह 8:00 बजे जनपद कारागार कासगंज में जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात बंदियों के द्वारा राष्ट्रप्रेम एवं स्वतंत्रता दिवस की उपयोगिता को प्रदर्शित करते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में 75 फीट लंबे तिरंगे झंडे को सभी बंदियों के बीच जेल अधीक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में फहराया गया तो पूरा कारागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मानो जनपद कारागार कासगंज में स्थापित हुए इस विश्व कीर्तिमान पर अपना हर्ष व्यक्त कर रहा हो। बंदियों ने इस अवसर पर अपने आप को अपराध से मुक्त रखते हुए राष्ट्रवाद की शपथ ली।
स्वतंत्र दिवस के अवसर पर कारागार में उपस्थित बंदियों के बीच विचार व्यक्त करते हुए जनपद कारागार कासगंज की अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और हर्ष का दिन है। आज के ही दिन हमें आजादी मिली हमें हमारे लाखों लाखों सेनानियों को नमन करना है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस भारत भूमि को विदेशियों के कब्जे से मुक्त कराया l आज हमारा फर्ज है कि हम इस आजादी की रक्षा करें और अपने आप को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का उचित निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्व कीर्तिमान बनाए जाने का है l यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि जनपद कारागार कासगंज में फहराया गया तिरंगा दुनिया का सबसे बड़ा झंडा है।
जनपद कारागार कासगंज में दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे झंडे को फहराने की भूमिका तय करने वाले जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा के कारागार आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपराधी नहीं होता l हम परिस्थितियों के वशीभूत होकर भी कारागार आ जाते हैं ऐसे में कारागार की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक बंदी को मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए उसे कारागार में एक बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएं l जहां बंदी बहुत कुछ सीख सके अपने हुनर को विकसित कर सके और एक आदर्श नागरिक की भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि कासगंज जिला कारागार में स्थापित हुए विश्व कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराए जाने हेतु प्रस्तावित कर दिया गया है और शीघ्र ही इसके परिणाम सामने आएंगे।
इसके पूर्व जिला कारागार कासगंज के जेलर एन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। उप जेलर कौशलेंद्र मौर्य एवं भास्कर सिंह के नेतृत्व में बंदियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत थे।
इस अवसर पर समाजसेवी धीरज गुप्ता एडवोकेट सौरभ मिश्रा अनिल उपाध्याय राजपाल सिंह वर्मा आस्तिक पांडे जय नारायण सिंह सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गण एवं समस्त बंदी गण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks