भ्रष्टाचार अन्याय अत्याचार के खिलाफ एकजुट हो किसान

मंडी समिति में मूंगफली के किसान की लूट बंद नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे किसान एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विकासखंड जैथरा के गांव नगला अजीत में किसान, नौजवान, मजदूरों की पंचायत संपन्न हुई उक्त पंचायत के माध्यम से किसान मजदूर नौजवानों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा किसान मजदूर को टारगेट करके भ्रष्टाचार सहित विभिन्न प्रकार का अत्याचार किया जा रहा है उक्त अन्याय के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान मजदूर नौजवान एकजुट होकर संगठित रूप से आंदोलन नहीं करेंगे तो भ्रष्टाचार और अत्याचार वह निरंतर बढ़ता चला जाएगा इसलिए समय समय पर अपनी एकजुटता का परिचय भ्रष्ट निकृष्ट अधिकारियों को कराते रहना चाहिए।
प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी ने कहा के सरकार के द्वारा किसान मजदूरों के खिलाफ निरंतर विभिन्न प्रकार के कानून बनाए जा रहे हैं जिन के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए संगठित होकर आंदोलन करने के लिए किसान मजदूरों को तैयार रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष कासगंज आशीष प्रताप गांधी एवं युवा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने कहा के आवारा पशुओं की वजह से किसान परेशान है जिसका इंतजाम शासन प्रशासन नहीं कर रहा है कहीं ना कहीं किसान मजदूरों को इसके लिए एकजुट होने की जरूरत है मंडी समिति में किसानों की मूंगफली की लूट हो रही है एक कुंतल मूंगफली के पैसे देकर व्यापारी 105 किलो मूंगफली प्रत्येक किसान से ली जा रही है जिसे तत्काल रोक जाए अन्यथा की स्थिति में किसान मजदूर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, अरब सिंह प्रधान, जितेंद्र कश्यप जिला उपाध्यक्ष, विवेक कुमार जिला महासचिव, देवेंद्र मोर्य, रमाकांत यादव पूर्व प्रधान, रिंकू यादव जिला सचिव, ओमप्रकाश यादव जिला संरक्षक, संतोष कुमार, अलवर सिंह, सत्यवीर सिंह, मोहित कुमार, अरुण कुमार, रोहित कुमार, आलोक कुमार, पंकज कुमार, बलबीर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।