आशीष शर्मा बने राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आशीष शर्मा बने राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मोदीनगर । स्थानीय रेस्त्रां के सभागार में राष्ट्रीय सूचना अधिकार टाॅस्क फोर्स ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारणी की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों द्वारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व सुरेश कुमार शर्मा को दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्वाजलि अर्पित की गई तथा संस्था के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का सर्व सम्मति से चयन किया गया।
बता दें कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा का गत 5 मई को अकस्मिक निधन हो गया था। स्वर्गीय सुरेश कुमार शर्मा को श्रद्वाजलि अर्पित करने व उनके निधन के बाद रिक्त हुए पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित करने के उदेश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी। बुधवार को आयोजित इस बैठक में मौजूद संस्था के कार्यकारणी सदस्यों द्वारा संस्था ही के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शर्मा को सर्व सम्मति से संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर आशीष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और संस्था के माध्यक्ष से आम जन का हित न समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किये जाने का भारोसा दिलाया। इस दौरान बैठक में मौजूद अनेक कार्यकारणी सदस्यों द्वारा संस्था द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा से संम्बधित, संगठन का प्रचार प्रसार एवं संगठन को मजबूत करने आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त कियें। अंत में सभी पदाधिकारियों ने नव मनोनित राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शर्मा को फूल माला पहनाकर बधाई दी और उनका स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश जैन तथा संचालन भूपेन्द्र भारद्वाज ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल बंसल, अनवर खान, आशु कुमार गण्डा, अरूण वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्क्ष रामपाल कश्यप, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव विनौद गौड, राष्ट्रीय उपप्रमुख सचिव हरिवन्द्र भूटानी, उप प्रचार सचिव अरूण शर्मा मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks