जन आशीर्वाद: नगर परिषद सटई में राजेश शर्मा का जलवा श्रीमती माया राजेश शर्मा बनी निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस की बंपर जीत,

*जन आशीर्वाद: नगर परिषद सटई में राजेश शर्मा का जलवा श्रीमती माया राजेश शर्मा बनी निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस की बंपर जीत,

बुंदेलखंड में नगरी निकाय चुनाव में जबरदस्त घमासान रहा, छतरपुर जिले की नगर परिषद सटई में जिला कांग्रेस सेवादल छतरपुर के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा सत्तादल भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। वहाँ के पन्द्रह वार्डों में से तेरह पर कांग्रेस और दो सीटों पर सपा ने काबिज होने में सफलता प्राप्त की है। कांग्रेस के प्रभावशाली नेता राजेश शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती माया शर्मा ने एक बार फिर अपना जनाधार साबित किया है। सटई की जनता ने राजेश शर्मा के राजनीतिक वर्चस्व को स्वीकारा है। श्रीमती माया शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है l छतरपुर जिले में बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया) के भाजपा में शामिल होने का कोई लाभ उसे नहीं मिल पाया और भाजपा को नगर परिषद सटई के निर्वाचन में शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं सटई में एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई है। कांग्रेस की इस उपलब्धि का श्रेय केवल और केवल राजेश शर्मा की मेहनत, रणनीति और जनसंपर्क को जाता है l नगर परिषद सटई में राजेश शर्मा का जलवा बरकरार है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks