पुलिस व प्रशासन के विरोध में पत्रकारों ने निकाला मशाल जुलूस

पुलिस व प्रशासन के विरोध में पत्रकारों ने निकाला मशाल जुलूस
मुरैना / मुरैना कलेक्टर के विरोध में चल रहे पत्रकारों के आंदोलन के पांचवें दिन मशाल जुलूस निकाला गया यह मशाल जुलूस टाउन हॉल जीवाजी गंज से शुरू होकर पुरानी कलेक्ट्रेट तक निकाला गया उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा सभापति के चुनाव में पत्रकारों को आने की अनुमति ना देने का फरमान निकाला गया था उसके विरोध में पत्रकारों द्वारा कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना प्रदर्शन दिया गया था इसके पश्चात कलेक्टर के आदेश पर पुलिस प्रशासन के द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई थी उसी के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है पत्रकारों की मांग है कि पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले सूबेदार मलखान सिंह पर कार्रवाई की जाए और मुरैना कलेक्टर का स्थानांतरण किया जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो पत्रकारों का यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks