कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सेल्फी लेना पड़ा भारी, ढाई सौ से अधिक मोबाइल जब्त

कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सेल्फी लेना पड़ा भारी, ढाई सौ से अधिक मोबाइल जब्त

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित बबराला के एक कॉलेज में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं के मोबाइल जब्त कर लिए गए। दरअसल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक छात्र-छात्राएं दिनभर कॉलेज में सेल्फी लेते रहते थें जिसके लिए उन्हें कई बार मना किया गया था।

कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं का सेल्फी लेना भारी पड़ गया। ये मामला बबरला के बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज की है जहां एंड्रायड फोन ले जाने पर पाबंदी है। सोमवार को कॉलेज परिसर में कई छात्र-छात्राएं फोटो खींचते, सेल्फी और वीडियो बनाते दिखे जिसके बाद प्रध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को परिसर में बुलाया और जब सभी की तलाशी ली गई तो 256 छात्र-छात्राओं के पास से मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद कॉलेज प्रबंधक सुमित यादव और प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह ने सभी मोबाइलों के पीछे बच्चों के नाम लिखवाए और उन्हें जब्त कर लिया।

अभिभावकों को किया गया तलब

कॉलेज के प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं कॉलेज में स्मार्टफोन पर पाबंदी के आदेश की अवहेलना कर रहे थे। ऐसे में सभी के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। मंगलवार को सभी छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को बुलाकर लाएंगे, उसके बाद ही उन्हें फोन वापस लौटाएं जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks