कल एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव करेंगे किसान

कल एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव करेंगे किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पात्रों की पूरी जमीन को ऑनलाइन न करने एवं मंडी समिति में मूंगफली के किसान की लूट के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगाअखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर जनपद के सभी किसान, नौजवान, मजदूरों, महिलाओं के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा उक्त प्रदर्शन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों सहित लंबित जन समस्याओं के समाधान हेतु कल प्रातः 10:00 बजे से कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर 12:00 बजे के बाद अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एटा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा अन्य जन समस्याओं के प्रति उदासीन विभागों का एक-एक कर अति शीघ्र घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कल प्रातः 10:00 बजे से धरना स्थल पर पहुंच कर कल के आंदोलन को सफल बनाने का कष्ट करें।

कल के प्रदर्शन में निम्नलिखित मांग को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा :- पी0 ए0 सी0 से मारहरा रोड स्थित नहर पर रतनपुर गांव के पास भगवान शंकर सहित देवी देवताओं के मंदिर को खसाने को पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा नोटिस चस्पा करने से क्षेत्रीय लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है इसलिए विभागीय अधिकारी उक्त नोटिस को हटाकर किसान पंचायत में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, विकास खंड शीतलपुर के गांव कुसाडी स्थित मैकासुर महाराज मंदिर तक गांव कुसाडी एवं मानपुर की सीमा में अलीगंज रोड से जीटी रोड तक चकमार्ग को पक्का बनवाया जाए एवं मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाए, सोंहार माईनर में गांव देवपुरा – पुरसारी में खंदी कटने से पानी एवं मिट्टी बेबर फीडर नहर में लगातार जा रही है और विभाग से नोटिस किसानों को दिए जा रहे हैं खंदी तत्काल रुकवाई जाए और दिए गए नोटिस को रद्द किया जाए एवं विभागीय अधिकारी ने अपने रिश्तेदार के नाम पर खंडी रुकवाने का पैसा फर्जी बिलों के माध्यम से निकाल लिया है दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भिजवाया जाए, सपा सरकार के समय माचुआ राजवाह फीडर निर्माण में जबरिया गई किसानों की जमीन को वर्तमान में चल रही चकबंदी विभाग ने किसान की फर्द से काट दिया गया है पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए या किसानों की जमीन से रजवाह को हटाया जाए, आवारा पशुओं की वजह से किसान बेहद परेशान है लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर तत्काल आवारा पशुओं को पकड़वा कर बंद कराया जाए, पशुओं में चल रही खुरपका – मुंहपका बीमारी को देखते हुए तत्काल टीकाकरण कराया जाए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पात्रों की जमीन का सत्यापन किया जा रहा है संबंधित लेखपाल के द्वारा किसानों के नाम- नाम मात्र को जमीन दर्शाकर रिपोर्ट लगाई जा रही है जिससे किसानों को भविष्य में खाद – बीज – दवाओं में काफी दिक्कत आएगी इसलिए शत-प्रतिशत जमीनों का पंजीकरण में सत्यापन किया जाए, आसपुर टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय किसान – नौजवानों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए, जनपद एटा सहित उत्तर प्रदेश में बड़ी भयंकर सूखा की वजह से किसान भाइयों ने धान की रोपाई नहीं कर पाई है तथा आदि फसलों की सिंचाई में भी भारी दिक्कत आ रही है इसलिए उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर पीड़ित प्रत्येक किसान को मुआवजा दिलाया जाए, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने ही उपभोक्ताओं के यहां चोरों जैसा विभाग कर रहे हैं रात्रि के समय नसैनी / सीढ़ियां लगाकर किसी के भी घर में घुसकर अभद्रता कर रहे हैं जिसे तत्काल रोका जाए, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से मुख्यमंत्री के आदेश धारा – 24 में कराए जा रहे हैं आवेदनों का भ्रष्टाचार मुक्त निस्तारण कराया जाए, किसानों से हिस्सा प्रमाण पत्र -जमीन के बंद कराने – बारिसानों के नाम दर्ज कराने – बैनामा अमल बरामद कराने आदि के नाम पर तहसील कर्मचारियों ने लूट मचा रखी है जिसे तत्काल रोका जाए, मंडी समिति में किसानों से मूंगफली की लूट की जा रही है व्यापारी एक कुंटल के पैसे देकर 105 किलो मूंगफली किसानों से ले रहे हैं इसे तत्काल रोका जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks