वक्फ प्रबन्ध एवं सुरक्षा हेतु प्रबन्ध समिति के सदस्य हेतु 25 अगस्त तक करें आवेदन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ अजीत कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उप्र सुन्नी सेंन्ट्रल वक्फ बोर्ड के द्वारा प्रदान किये गये निर्देश क्रम में वक्फ संख्या 733/740, ग्राम जलेसर बाहर चुंगी, तहसील जलेसर के सुचारू प्रबन्ध एवं सुरक्षा हेतु एक प्रबन्ध समिति का गठन किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होनें कहा कि सुयोग्य एवं विवादरहित छवि के स्थानीय सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि उपरोक्त वक्फ के सुचारू प्रबन्ध एवं सुरक्षा हेतु प्रस्तावित प्रबन्ध समिति के सदस्य नियुक्त किये जाने हेतु दिनांक 25 अगस्त 2022 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, एटा के कार्यालय में आवेदन करें। आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।