चोरी की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किए हुए 2080 रूपये बरामद

एटा—थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किए हुए 2080 रूपये बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी किए हुए 2080 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 07-08-2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 390/22 धारा 379/411 भादवि में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों नितिन पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नई बस्ती बारह बीघा गली नं0 01 थाना कोतवाली नगर एटा। व आकाश पुत्र राजू निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर एटा को समय करीब रात्रि 20.45 बजे रोडवेज बस स्टैण्ड आगरा तिराहा थाना कोतवाली नगर एटा से चोरी किये हुए 2080 रुपये सहित गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1.नितिन पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नई बस्ती बारह बीघा गली नं0 01 थाना कोतवाली नगर एटा।
2.आकाश पुत्र राजू निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी

  1. 2080 रुपये

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री राजेश कुमार
2.हे0का0 अनिल कुमार
3.का0 मोनू कर्दम
4-का0 अंकित मावई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks