अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भन्डाफोड, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त अवैध तमंचा, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार

एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भन्डाफोड, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त अवैध तमंचा, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को असलहा कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.08.2022 को समय करीब शाम 06:00 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा अमृतपुर की नगरिया के जंगल में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को अवैध तमन्चे सहित गिरफ्तार किया गया है, तथा एक अन्य अभियुक्त झाडियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। साथ ही मौके से अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं– 275/2022 धारा 307 भादवि, मुअस– 276/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व मुअसं– 277/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम* पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. जितेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जिला एटा।

फरार अभियुक्त का नाम पता

  1. जुगेन्द्र उर्फ जुगनू पुत्र सुरेन्द्र निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जिला एटा।

अभियुक्त जुगेन्द्र उर्फ जुगनू पुत्र सुरेन्द्र निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जिला एटा का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 119/2007 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
  2. मु0अ0सं0 444/2009 धारा 147/148/149/307 आईपीसी
  3. मु0अ0सं0 447/2009 धारा 25 आर्म्स एक्ट
  4. मु0अ0सं0 450/2009 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
  5. मु0अ0सं0 452/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
  6. मु0अ0सं0 142/2019 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
  7. मु0अ0सं0 186/2017 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
  8. मु0अ0सं0 362/2017 धारा 323/325/452/504/506 आईपीसी
    10- मु0अ0सं0 006/2020 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
    11- मु0अ0सं0 275/2022 धारा 307 आईपीसी (पुलिस मुठभेड)
    12- मु0अ0सं0 276/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट
    13- मु0अ0सं0 277/2022 धारा 5/25 आयुध अधिनियम अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जिला एटा का आपराधिक इतिहास
    1- मु0अ0सं0 047/2015 धारा 5/25 आयुध अधिनियम
    2- मु0अ0सं0 071/2015 धारा 3(1) गिरोगबन्द क्रियाकलाप अधिनियम
    3- मु0अ0सं0 336/2018 धारा 5/25 आयुध अधिनियम
    4- मु0अ0सं0 413/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
    5- – मु0अ0सं0 275/2022 धारा 307 आईपीसी (पुलिस मुठभेड)
    6- 12- मु0अ0सं0 276/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट
    7- 13- मु0अ0सं0 277/2022 धारा 5/25 आयुध अधिनियम

बरामदगी
1- एक तमन्चा 315 बोर
2- 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर
3- 01 खोखा कारतूस 315 बोर
4- 02 अर्द निर्मित तमन्चा
5- अवैध तमन्चा वनाने के उपकरण।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 संदीप कुमार राणा
  2. का0 विवेक कुमार
  3. का0 कृष्णगोपाल
  4. का0 सतेन्द्र कुमार
  5. का0 राहुल लौर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks