बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।कांवड़ियों की सुरक्षित कांवड़ यात्रा को लेकर सड़कों पर जिक-जैक बैरियर लगाने का काम शुरू हो चुका…
कांवड़ियों की सुरक्षित कांवड़ यात्रा को लेकर सड़कों पर जिक-जैक बैरियर लगाने का काम शुरू हो चुका है। आगरा रोड, कासगंज रोड, शिकोहाबाद रोड पर ड्रम लगाकर, बैरियर लगाएं गए जिससे बड़े वाहन न निकल सके और कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित हो। इसके साथ ही रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक, ट्रेलर, डंफर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली जो कांवड़ वाहन नहीं है ऐसे वाहनों के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है। आगरा से जलेसर की तरफ आने वाले वाहन थाना-बरहन चौकी,-अमल खेड़ा से डायवर्ट होकर मुड़ी चौराहा से हाथरस की तरफ, सादाबाद से जलेसर की तरफ आने वाले वाहन बेरनी चौकी पर रोके जाएंगे। शिकोहाबाद की तरफ से एटा की तरफ आने वाले शिकोहाबाद से ही डायवर्ट हो कर एक्सप्रेसवे पर तथा छोटे वाहन घिरोर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
अलीगढ़ से एटा की तरफ आने वाले बड़े वाहन लिप्टन चौकी से पुन जीटी रोड पर पर मैनपुरी की तरफ जाएंगे, मैनपुरी से एटा की तरफ आने वाले वाहन अलीगंज तिराहे से पुन जीटी रोड पर जाएंगे। अलीगंज की तरफ से एटा आने वाले मार्ग बड़े वाहन अलीगंज तिराहे से जीटी रोड पर जाएंगे। कासगंज की तरफ से आने वाले वाहन अमांपुर, गंजडुंडवारा रोड शिवसिंह पुर तिराहा कोतवाली नगर से डायवर्ट कर पुन जीटी रोड पर भेजे जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks