भारत को मिला 10वां गोल्ड मेडल, रवि दहिया ने कुश्ती में दिलवाया चौथा स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 10 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 32 मेडल जीत चुका है।

भारत को मिला 10वां गोल्ड मेडल, रवि दहिया ने कुश्ती में दिलवाया चौथा स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 10 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 32 मेडल जीत चुका है। खेलों के 9वें दिन यानी की 6 अगस्त को भारतीय एथलीट्स 6 पदक का इजाफा कर चुके हैं। भारत के लिए रवि दहिया ने आज पहला स्वर्ण पदक कुश्ती में दिलवाया। भारत की प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता। अविनाश साबले ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय मुक्केबाज जैसमीन राष्ट्रमंडल खेलों की लाइट फ्लाईवेट (57-60 किग्रा) स्पर्धा के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जेमा पेज रिचर्डसन से 2-3 से हार गयी। उन्होंने कांस्य पदक से संतोष किया। रेसलर पूजा गहलोत ने कांस्य पदक जीता। कुश्ती में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के रवि दहिया के साथ स्टार रेस्लर विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल मैच पर नजरें होंगी। फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगी। कुश्ती के अलावा पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में पदक पक्का करने उतरेगी। अगर आज टीम जीतती है तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा, हारने पर टीम को बॉन्ज मेडल मैच का मौका मिलेगा। एथलेटिक्स में दूती चंत और हिमा दास के अलावा बैडमिंटन में पीवी सिंधू एक्शन में होंगी। (भारत का 9वें दिन का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें)

CWG 2022 LIVE:

10:11 PM राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने आखिर में उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी।

10:05 PM कुश्ती: भारत के रवि कुमार ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेलसन को 10-0 (तकनीकी श्रेष्ठता) से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कुश्ती में भारत को ये चौथा स्वर्ण मिला है।

10:00 PM कुश्ती: पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत के रवि कुमार दहिया बनाम नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेलसन बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। रवि के गोल्ड जीतने की उम्मी है।

9:44 PM बैडमिंटन: पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का सामना मॉरीशस के जूलियन जॉर्ज पॉल से है। ये मैच शुरू हो चुका है।

9:33 PM कुश्ती: महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल – भारत की पूजा गहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो को हराकर कांस्य पदक जीता।

9:28 PM कुश्ती: कुछ देर में कुश्ती से जुड़े मेडल मैच शुरू होने वाले हैं। फाइनल में रवि कुमार दहिया (57 किग्रा) और नवीन (74 किग्रा) हैं। विनेश फोगट अंतिम 53 किग्रा नॉर्डिक ग्रुप मैच में दिखेंगी। इसके अलावा कांस्य पदक मैचों में पूजा गहलोत (50 किग्रा), दीपक नेहरा (97 किग्रा) और पूजा सिहाग (76 किग्रा) भी एक्शन में होंगी।

9:18 PM इसके साथ ही बर्मिंघम में मनिका बत्रा के अभियान का अंत हो गया है। गोल्ड कोस्ट में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने वाले स्टार पैडलर इस बार खाली हाथ घर लौटेगी। बत्रा इस बार क्वार्टर फाइनल चरण में अपने सभी चार इवेंट हारीं।

9:14 PM महिला डबल्स के क्वार्टरफाइनल में मनिका बत्रा/दीया पराग की जोड़ी को वेल्स की चार्लोट कैरी/अन्ना हर्सी से 7-11, 6-11, 13-11, 10-12 से हार का सामना करना पड़ा।

9:10 PM टेबल टेनिस: महिला युगल क्वार्टरफाइनल – भारत की श्रीजा अकुला/रीथ टेनिसन की जोड़ी सिंगापुर की वोंग शिन रु/झोउ जिंगी से 14-16, 11-13, 11-6, 8-11 से हार गईं।

8:55 PM स्क्वॉश- दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कोल से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी किंग और कोल से 7-11, 4-11 से हार गई और फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। दीपिका और सौरव रविवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

8:40 PM टेबल टेनिस, महिला युगल क्वार्टरफाइनल, मनिका बत्रा/दीया चितले 0-2 शार्लेट कैरी/अन्ना हर्सी: बत्रा और दीया की जोड़ी मुश्किल में है। ये दोनों दूसरा गेम 11-6 से हार गईं। इस बीच अकुला और टेनिसन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में डिजिटल स्कोरबोर्ड काम नहीं कर रहा है।

8:20 PM भारत की जैस्मीन को 60 किग्रा (लाइटवेट) के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जेम्मा पैगे रिचर्डसन से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 30 पहुंच गई है।

8:15 PM बॉक्सिंग: महिला 60 किग्रा (लाइटवेट) – भारत की जैस्मीन को इंग्लैंड की जेम्मा पैगे रिचर्डसन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंंने कांस्य पदक जीता है।

7:59 PM जैस्मीन का इंग्लैंड की गेमा के खिलाफ महिलाओं की 60 किग्रा में सेमीफाइनल मुकाबला जारी है।

7:33 PM बॉक्सिंग: भारत की निखत जरीन ने महिला 50 किग्रा में इंग्लैंड की सवाना अल्फिया स्टबली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

7:25 PM टेबल टेनिस: मिश्रित युगल – भारत के अचंता शरत कमल/श्रीजा अकुला ने ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लुम/मिनह्युंग को 11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

7:13 PM बॉक्सिंग: महिला 50 किग्रा (लाइट फ्लाई) सेमीफाइनल – भारत की निखत जरीन और इंग्लैंड की सवाना अल्फिया स्टबल के बीच बाउट शुरू हो गया है।

7:00 PM पुरुष फोर्स लॉन बॉल के फाइनल में नार्थ आयरलैंड से 5-18 से हारने के बाद भारतीय टीम को रजत से संतोष करना पड़ा।

6:41 PM बैडमिंटन: भारत की आकर्षी कश्यप महिला एकल क्वार्टरफाइनल में स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिल्मर से 10-21, 7-21 से हार गईं।

6:38 PM भारत ने इंग्लैंड को कॉमवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे, लेकिन इंग्लैंड 9 रन ही बना सकी। इस रोमांचक जीत से भारत ने फाइनल में जगह बना ली है और रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

6:30 PM भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल- इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए। पिछले कुछ ओवरों में इंग्लैंड ने दो विकेट रन आउट के रूप में गंवाए हैं।

6:10 PM टेबल टेनिस पुरुष युगल सेमीफाइनल: शरत कमल/जी साथियान 3-2 निकोलस लुम/फिन लू: भारत के अचंता शरत कमल और ज्ञानशेखरन साथियान की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लुम / फिन लू को 8-11, 11-9, 10-12, 11-1, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान साथियान और अंपायर के बीच लंबी बहस भी हुई।

5:55 PM बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत ने रेसलिंग में तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ कुल 6 पदक जीते थे। खेल के 9वें दिन भी भारतीय रेसलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत आज भी 6 पदक जीत सकता है। रवि कुमार दहिया (57 किग्रा), नवीन (74 किग्रा) और विनेश फोगट (53 किग्रा) सभी स्वर्ण जीतने से एक बाउट दूर हैं। पूजा गहलोत (50kg), पूजा सिहाग (76 किग्रा) और दीपक नेहरा (97 किग्रा) कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे।

5:44 PM बैडमिंटन: महिला एकल पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

5:35 PM कुश्ती: महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा सेमीफाइनल – भारत की पूजा गहलोत कनाडा के मैडिसन पार्क से 6-9 से हार गईं हैं।

5:22 PM कुश्ती: पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा – भारत के रवि कुमार ने पाकिस्तान के असद अली को 12-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कुश्ती में भारत के लिए एक और पदक पक्का हुआ।

5:14 PM बैडमिंटन: महिला एकल क्वार्टरफाइनल पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह के खिलाफ पहला 19-21 से हारने के बाद दूसरा गेम 21-14 से जीता।

5:12 PM कुश्ती: भारत के नवीन ने इंग्लैंड के चार्ली बॉलिंग को हराकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया।

5:05 PM कुश्ती: पूजा सिहाग महिलाओं के 76 किग्रा सेमीफाइनल में कनाडा की जस्टिना डि स्टासियो से हार गईं। कैनेडियन ने पहले हाफ में 6-0 की बढ़त ले ली और दूसरे हाफ में फाइनल में जगह बनाने के लिए डिफेंसिव मोड में दिखी। कांस्य पदक के मुकाबले में पूजा का सामना ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुने से होगा।

4:50 PM एथलेटिक्स: भारतीय महिलाओं ने 4 x 100 मीटर रिले फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत की दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नानदा और ज्योति याराजी 44.45 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

4:38 PM कुश्ती: भारत के रवि दहिया ने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह को हराकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

4:30 PM भारत के अविनाश साबले ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता।

4:17 PM कुश्ती: भारत के नवीन ने सिंगापुर के होंग येव लू को हराकर पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा सेमीफाइनल में प्रवेश किया

4:07 PM कुश्ती: भारत की विनेश फोगट ने महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा नॉर्डिक में नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा अदेकुओरोये को हराया।

3:55 PM एथलेटिक्स- महिलाओं की 10000 मीटर रेस वॉक फाइनल: प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर मेडल। इसी के साथ वह रेस वॉक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनका ये पर्सनल बेस्ट भी रहा। प्रियंका ने आज भारत को पहला मेडल दिलाया। एथलेटिक्स में भारत का ये तीसरा मेडल है।

4:00 PM कुश्ती: भारत की पूजा सिहाग ने न्यूजीलैंड की मिशेल मोंटेग को हराकर महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा में सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

3:46 PM भारत की प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता।

3:42 PM कांटे की टक्कर के मुकाबले में अमित पंघाल ने पुरुषों के फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) में पैट्रिक चिन्यम्बा को मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

3:37 PM एथलेटिक्स महिलाओं की 10000 मीटर रेस वॉक फाइनल के 7 किमी के निशान तक प्रियंका पोडियम फिनिश के लिए ट्रैक पर है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद एथलीट के भी बहुत करीब हैं।

3:33 PM कुश्ती: भारत की पूजा गहलोत ने महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा ग्रुप ए में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो को हराया।

3:30 PM पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल का सेमीफाइनल मुकाबला पैट्रिक चिन्यम्बा से शुरू हो चुका है।

3:25 PM कुश्ती: भारत की पूजा गहलोत ने महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा ग्रुप ए में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो को हराया

3:20 PM टेबल टेनिस से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल सिंगापुर के यंग इसाक क्वेक को 4-0 से हराकर पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

3:16 PM कुश्ती: भारत की विनेश फोगट ने महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट को हराया।

3:11 PM बॉक्सिंग: भारत की नीतू ने कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को हराकर महिलाओं के 45 किग्रा-48 किग्रा (न्यूनतम वजन) के फाइनल में जगह बनाई।

3:06 PM एथलेटिक्स रेस वॉक: महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक – फाइनल में भारत की प्रियंका और भावना जाट शामिल हैं।

3:01 PM भारत महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

1:45 PM लॉन बॉल्स में एक और गोल्ड की उम्मीद! भारतीय पुरुष टीम का ‘चौका’ जब उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ जब शाम 4 बजकर 30 मिनट पर फाइनल मैच खेलेगा तो उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद रहेगी।

1:25 PM भारतीय पुरुष हॉकी टीम रात 10 बजकर 30 मिनट पर अपना सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी।

1:10 PM टेबल टेनिस के साथ दिन का आगाज होने के बाद 3 बजे मुक्केबाद रिंग में उतरेंगी, वहीं 3 बजकर 30 मिनट पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलती हुई नजर आएगी।

1:00 PM नमस्कार! कॉमनवेल्थ गेम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 9वें दिन भारतीय इवेंट्स का आगाज टेबल टेनिस से होगा। 2 बजे महिला युगल के राउंड ऑफ 16 में श्रीजा अकुला / रीथ टेनिसन खेलने उतरेगी। इसके बाद मुक्केबाज और भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक्शन में होंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks