हर घर तिरंगा अभियान बना बाल विकास विभाग के लिये बसूली का एजेंडा

हर घर तिरंगा अभियान बना बाल विकास विभाग के लिये बसूली का एजेंडा

एटा। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चला रखा है इसके लिये सरकारी गैर सरकारी श्रोतों से बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए गये हैं।
11 से 17 अगस्त तक चलने बाले राष्ट्रीय भावना के इस अभियान को आईसीडीएस विभाग की परियोजनाएं बसूली का एजेंडा बना रही हैं। आज इस संवाददाता ने जब शीतलपुर एवं एटा अर्बन परियोजनाओं पर जाकर तिरंगा वितरण का हाल देखा तो चौकाने बाला था। मौजूद आंगनबाड़ियों एवं सहय्यिकाओ ने बताया 2 तिरंगे ध्वज 100 रुपये से लेकर 200 रुपये के दिये जा रहे एटा अर्बन की प्रभारी खुद इतनी बसूली कर तिरंगा दे रही हैं इसी तरह शीतलपुर परियोजना पर तिरंगे की इसी रेट से बसूली की जा रही है। यहां बताया गया 440 तिरंगा ध्वज वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। हैरत है जब पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव पर अपनी आन बान शान का डंका पूरे विश्व मे इस अभियान को चला कर पीट रहा है। वही सरकारी विभाग के भृष्ट अधिकारी भृष्ट करतूतों से अभियान को शर्मसार करने में जुटे है। बताया गया है तिरंगा ध्वज की सप्लाई सरकारी स्तर पर एवं नामी गिरामी संगठनों के सहयोग से लाखों में किये जाने के एलान रोज सामने आ रहे है। फिर तिरंगे पर बसूली का एजेंडा किसके इशारे पर चल रहा है…?इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नही की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks