महंगाई व अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का जुलूस रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

महंगाई व अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का जुलूस रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक

एटा में कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई, जीएसटी और अग्निपथ योजना के विरोध में कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालने की तैयारी की गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जुलूस नहीं निकालने दिया। इस बीच महिला पुलिसकर्मियों और महिला पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। 
भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
धानमील वाली गली स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से एकत्रित होना शुरू हुए। दोपहर 12 बजे बैनर लेकर जुलूस निकालने के लिए आगे बढ़े, तभी वहां पर पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच महिला कार्यकर्ता झंडा लेकर आगे निकल गईं, जिन्हें महिला पुलिस बल ने रोका। वहीं पुलिसकर्मियों और महिला नेताओं की नोकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ये बोले जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों से हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मैं इसे लोकतंत्र की हत्या समझता हूं।’ वहीं शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि आटा, दूध, दही, चावल, ब्रेड पर लगे जीएसटी से आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी भी खाना दुश्वार हो गया है। प्रशासन इसकी हमको विरोध करने की इजाजत नहीं दे रहा है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए हुए संविधान का प्रशासन गला घोंटना चाहता है। 

संगठन उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि युवाओं के लिए भाजपा सरकार में रोजगार न मिलना चिंता का विषय है। करीब आधा घंटे की नारेबाजी के बाद कांग्रेसियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks