
एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दिनांक 02/08/2022 को एक टूटे हुए परिवार का समझौता कराया गया। वादी: शबनम पत्नी शाहरुख निवासी भंडेरा थाना कोतवाली देहात एटा प्रतिवादी : शाहरुख पुत्री झम्मन निवासी नया थाना इगलास अलीगढ़ जिसको लेकर परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों को काफी अथक प्रयास कर फिर से मिलाया गया। आज की बैठक महिला थाना प्रभारी नंदनी सिंह, इंस्पेक्टर बेगराम सिंह, उपनिरीक्षक मनीषा सिंह, काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, बृजबाला बशिष्ठ, हेड कांस्टेबल मिथलेश, मीना कांस्टेबल, पूजा, गौरी, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। दूसरा मामला थाना मिरहची का है जहां रेखा पत्नी रवि यादव निवासी यादगार पुर थाना मिरहची करीब 1 वर्ष पहले अपने पति से आपसी मतभेद के कारण घर छोड़कर नोएडा रहने लगी थी, आज दोनों पति-पत्नी को थाने पर बुलाया गया तथा दोनों पक्षों के परिवारीजन भी उपस्थित आए। परिजनों की उपस्थिति में दोनों पति पत्नी का समझौता कराकर एकसाथ रहने को राजी किया गया।