
एटा।थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता,थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 31.07.2022 को थाना जैथरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 268/22 धारा 376AB भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट* में वांछित चल रहे अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र धारम सिंह निवासी ग्राम वनार थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीब 60 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- जयप्रकाश पुत्र धारम सिंह निवासी ग्राम वनार थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल
- प्रभारी नि0 सुधीर कुमार सिंह
- का0 तरुण गोस्वामी
- का0 विपिन भाटी
- का0 गजेंद्र सिंह चालक