ईशन नदी में तैरता मिला राम नाम लिखा हुआ पत्थर, लोगों की उमड़ी भीड़

ईशन नदी में तैरता मिला राम नाम लिखा हुआ पत्थर, लोगों की उमड़ी भीड़

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईशन नदी में राम नाम लिखा हुआ एक पत्थर मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव वालों का दावा है कि राम नाम लिखा ये पत्थर नदी में तैर रहा था।जानवर चरा रहे लोगों की नजर पत्थर पर पड़ी तो नदी से बाहर निकाला गया।राम नाम लिखे इस पत्थर को देखकर गांव वाले चकित हैं। पत्थर की आस्था भाव से पूजा भी कर रहे हैं।बरहाल विज्ञान के अनुसार पानी में पत्थर का तैरना संभव है।पत्थर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के कुसमरा क्षेत्र में अहमलपुर ग्राम पंचायत के ईशन नदी का है।रविवार को कुछ लोग नदी के किनारे अपने जानवर चरा रहे थे।इसी दौरान इन लोगों को नदी में एक तैरता हुआ पत्थर नजर आया।पत्थर को निकालकर ये लोग अहमलपुर गांव ले आए और प्रधान को सूचना दी।अहमलपुर ग्रामसभा के प्रधान नितिन पांडेय ने पानी में तैरने वाले पत्थर को ले लिया।प्रधान ने टब में पानी भरकर पत्थर डाला तो वो तैरता रहा।ये देखकर गांव वाले अचंभित हो ग‌ए।जिसे भी इसकी जानकारी हुई वो पत्थर देखने चला आया।गांव वाले पानी में तैरने वाले पत्थर को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।क्षेत्र में पत्थर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी पानी में तैरने वाले पत्थरों के मामले सामने आ चुके हैं।आगरा में जून 2021 में इसी तरह का पत्थर यमुना नदी में मिला था।पत्थर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रधान नितिन पांडेय ने बताया कि इस अद्भुत पत्थर को वह कुसमरा रामलीला स्थित हनुमान मंदिर पर एक कुंडी बनवाकर उसमें रखेंगे।जहां पूजा पाठ होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks