
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लूट/चोरी की योजना बना रहे 04 शातिर चोर अवैध असलाह, कारतूस व एक इको गाड़ी सहित किए गए गिरफ्तार।
घटना का विवरण
दिनांक 30.07.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 04 शातिर चोरो को समय करीब 22.15 बजे डी0ए0वी0 ग्राउण्ड के सामने से 01 इको गाड़ी, 01 अवैध तमंचा 03 जिंदा कारतूस, लूट / चोरी में प्रयोग किए जाने वाले औजार (प्लास, चाबी गुच्छा, हथौड़ा, पेचकस, टायर लीवर, लोहे काटने वाली आरी ब्लेड) सहित गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर भाग जाने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, एवं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
पूछताछ तथा अनावरण
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में ईको गाड़ी से चोरी तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कस्बा अलीगंज में भी ईको गाड़ी से रात्रि में दुकानो के ताला एवं शटर को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आये थे और ईको गाड़ी मे बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
- रवी पुत्र मान सिंह जाटव निवासी नगला महीपाल थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी।
- सर्वेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी वजीरपुर जेहलपुर थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद।
- दिलीप कुमार पुत्र श्री चन्द्र प्रकाश जाटव निवासी वजीरपुर जेहलपुर थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद।
- अखिलेश पुत्र सूरतराम जाटव निवासी नगला श राम थाना जसराना जिला फिरोजाबाद।
फरार अभियुक्त का नाम व पता:-
- कल्लू उर्फ प्रीतम उर्फ भानू पुत्र बलवीर सिंह ठाकुर निवासी नगला महीप त थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी।
बरामदगी:-
1– 01 इको गाड़ी
2– एक अवैध तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर,
3- एक प्लास, चाबी गुच्छा, हथौड़ा, पेचकस, टायर लीवर, लोहे काटने वाली आरी ब्लेड
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- उपनिरीक्षक संजीव कुमार
- आरक्षी 1497 अनुज कुमार
- आरक्षी 219 बृजेन्द्र सिंह
- आरक्षी 1219 पुष्पेन्द्र
- आरक्षी 1209 संजय सिंह
- आरक्षी 1220 जितेन्द्र सिंह