मकान पर अवैध कब्जा कर कराया निर्माण, विरोध पर पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मकान पर अवैध कब्जा कर कराया निर्माण, विरोध पर पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।मकान पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया। विरोध करने पर हमला कर पीड़ित को घायल कर…
मकान पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया। विरोध करने पर हमला कर पीड़ित को घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल देहात के गांव दूल्हापुर निवासी सुबोध ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जून को गांव के ही आरोपी कुंवरपाल सहित चार आरोपियों ने मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks