अलीगढ़ में आज से मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम लागू-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*अलीगढ़ में आज से मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम लागू*

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने आज से मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम लागू कर दी है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों को पेट्रोल, राशन, दवा, परचून सामान सहित अन्य सभी प्रकार की वस्तु तभी दी जाए, जब वह मास्क पहने हो। इसके साथ ही जिले में थानावार कोविड हेल्प डेस्क खोली जाएंगी। इन पर एनसीसी और एनएसएस के कार्यकर्ता रहेंगे। यह थर्मल इस्क्रेनिंग करेंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं थानावार मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि कोविड-19 की हेल्प डेस्क जनपद में जगह-जगह स्थापित करें, जिन पर एनसीसी व एनएसएस की टीम बनाकर कोविड हेल्प डेस्क हेतु आवश्यक उपकरण (थर्मल स्कैनर, दवा) उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही देखा जा रहा है कि लोग भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं एवं मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।आज से इस प्रकार के लोगों को राशन, पेट्रोल, खाद्य सामिग्री आदि से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही जो दुकानदार नियमों का पालन न करें उनके खिलाफ भी पुलिस या मजिस्ट्रेट कार्रवाई करें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks