डीएम, एसएसपी ने मण्डी समिति में गेहूं क्रय केन्द्र का लिया जायजा

*डीएम, एसएसपी ने मण्डी समिति में गेहूं क्रय केन्द्र का लिया जायजा*
——————————————————

*अच्छे किसानों से सम्पर्क स्थापित कर गेहूं क्रय की प्रगति में सुधार लाना बहुत जरूरी*
—————————————————–

*ईओ से समन्वय स्थापित कर मण्डी समिति में क्रय केन्द्रों का सैनिटाइजेशन कराया जाए*
——————————————————-

एटा। डीएम सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपरान्ह में मण्डी समिति अचानक पहुंचकर पीसीएफ के गेहूं क्रय केन्द्र का जायजा लिया। डीएम, एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान एआर कॉपरेटिव महावीर सिंह, केन्द्र प्रभारी रामनाथ उपस्थित मिले। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि केन्द्र का लक्ष्य 600 मीट्रिक टन है, केन्द्र पर 15 अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद के तहत निरीक्षण के समय तक लगभग 100 कुण्टल की खरीददारी हो चुकी है। क्रय केन्द्र स्थल पर समुचित सफाई व्यवस्था रहनी चाहिए, जिससे कि आने वाले किसान भाईयों को कोई समस्या न हो।

*डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान* मौजूद एआर कॉपरेटिव महावीर सिंह को निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीप कुमार से सम्पर्क स्थापित मण्डी समिति में संचालित समस्त गेहूं क्रय केन्द्रों का नियमित सैनिटाइजेशन कराया जाए। इसके साथ ही केन्द्र प्रभारी द्वारा क्षेत्र के अच्छे किसानों से सम्पर्क स्थापित कर गेहूं क्रय की प्रगति में सुधार लाया जाए, जिससे केन्द्र को आवंटित लक्ष्य की प्र्रतिपूर्ति हो सके। डीएम, एसएसपी ने अपना गेहूं बेचेने आए सत्यभान सिंह निवासी पवांस थाना बागवाला से गहन वार्ता कर गेंहूं क्रय केन्द्र पर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि पवांस मे रहने वाले अन्य किसानों को भी सरकारी क्रय केन्द्र पर अपना गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जाए।

*डीएम, एसएसपी ने कहा कि* क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को जानकारी दी जाए कि उनके द्वारा गेहूं बेचने के उपरान्त पीएफएमएस के माध्यम से 1925 रूपये प्रति कुंटल के हिसाब से धनराशिन उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, बोर्ड आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। केन्द्रों पर बोरा, तौल मशीन ,छन्ना, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाओं भी सुदृण की जाएं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks