नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं सकुषल परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात-जिला मजिस्ट्रेट

एटा 30 जुलाई 2022 जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि एनसीवीटी पाठ्यक्रम आधारित विषय प्रयोगात्मक परीक्षा जुलाई-2022 परीक्षा कार्यक्रमानुसार परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 01, 02, 03 व 04 अगस्त 2022 को प्रातः 09.30 बजे से 06 बजे तक सम्पन्न होनी है। इन परीक्षा में विधि व्यवस्था बनाये रखने व अनुचित साधनों के प्रयोग तथा अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कासगंज रोड एटा हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्द्रपुर कलां आकाश दुवे को, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जलेसर हेतु वेटेनरी फार्मासिस्ट जलेसर दिनेश सिंह गहलौत को, भारतीय प्रा आईटीआई किदवई नगर, एटा हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्द्रपुर कलां अनिल कुमार परिहार को, एटा प्रा, आईटीआई जीटी रोड, हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्द्रपुर कलां राजीव भारती को, सैनिक प्रा,आईटीआई मिरहची, एटा हेतु व्याख्याता इलैक्टोनिक्स पॉलीटेक्नि मनोज कुमार को, भूपूसै प्रा, आईटीआई मिरहची हेतु व्याख्याता भौतिक पॉलीटेक्नि सुमित सिंह को, प्रोफेशनल प्रा आईटीआई कासगंज रोड, हेतु व्याख्याता यांत्रिक पॉलीटेक्नि अखिलेश कुमार सिंह को, राजनश्री प्रा आईटीआई बरई पिलुआ हेतु कार्यशाला अनुदेशक पॉलीटेक्नि अजय कुमार को, वशिष्ठ प्रा आईटीआई कासगंज रोड हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्दपुर कलां भीमसेन को, प्रदीप भामाशाह प्रा आईटीआई अवागढ हेतु पशु चिकित्साधिकारी नगवाई सुचेन्द्र सिंह को, श्रीरामप्रकाश प्रदीप भामाशाह प्रा, आईटीआई चिलासनी हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्दपुर दिगम्बर सिंह को, डॉ रामसिंह प्रा, आईटीआई स्टेशन रोड जलेसर हेतु वेटेनरी फार्मासिस्ट नगवाई विपिन कुमार गौतम, राजेश कुमार साधनादेवी प्रा, आईटीआईप्रा धुमरी जैथरा पशु चिकित्साधिकारी सरौठ अजय बहादुर सिंह को, के एस प्रा, आईटीआई शान्ती नगर हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्दपुरकलां गोविन्द किशोर को, राजकमल प्रा, आईटीआई बसुन्धरा हेतु सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला मढिया गौतम शाक्य को, एलएमएस प्रा, आईटीआई सकीट हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्दपुर कलां विवेक प्रताप सिंह को, एसएलएमएम प्रा आईटीआई ईसारा सकीट हेतु सहा,अभि, सकीट सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सुन्दरपुर ज्ञानेन्द्र वीर सिंह को, एसवीएस आईटीआई मुखराना निधौलीकला हेतु सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मुखरना नीरेश यादव को, मोहनीदेवी आईटीआई प्रा बाकलपुर सकीट हेतु सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय राधे नगर दुर्गेश कुमार को, महेश चन्द्र राजीव कुमार प्रा, आईटीआई स्टेशन रोड मारहरा हेतु सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय फिरोजपुर सिलोनी अखिल कुमार को, राधादेवी प्रा0आईटीआई सकीट एटा हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्दपुर कलां सुधीर कुमार को, मॉ सीतारानी प्रा आईटीआई निधौलीकलां रोड एटा हेतु प्रवक्ता डायट हरचन्दपुर कलां नवनीत कुमार शर्मा को, श्रीकृष्णा प्रा, आईटीआई नगला सुमन वसुन्धरा हेतु सहायक अध्यापक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नगला सुमन शिखा को, श्रीराम प्रा आईटीआई पौण्डरी हेतु सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अमित पाण्डेय को, उन्नति प्रा, आईटीआई नावली बसुन्धरा हेतु सहायक अध्यापक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नावली नियमिका गुप्ता को, कृपाल सिंह प्रा, आईटीआई जलेसर हेतु सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बारा समसपुर हीरालाल कुशवाह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने तैनात कार्यपालक मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुये कहा है कि वह नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं सकुशल परीक्षा सम्पन्न करायें।