युवक के नहर किनारे रखा मिला सुसाइड नोट और कपड़े, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा में कमेटी के कर्जा से परेशान युवक के कपड़े और सुसाइड नोट नहर किनारे रखा मिला। पुलिस ने इस घटना जानकारी परिवार के लोगों को दे दी। इसके साथ ही…
एटा में कमेटी के कर्जा से परेशान युवक के कपड़े और सुसाइड नोट नहर किनारे रखा मिला। पुलिस ने इस घटना जानकारी परिवार के लोगों को दे दी। इसके साथ ही पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
कोतवाली नगर के होलीगेट निवासी आबाद (30) पुत्र इब्राहिम की दुकान रेलवे रोड तिराहा पर है। गुरुवार की सुबह से गायब था। शाम के समय हजारा नहर पर उसके कपड़े, आधार कार्ड, जाति प्रमाण और सुसाइड नोट लिखा हुआ रखा था। आसपास के लोगों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस नहर में युवक की तलाश करा रही है।