*डिग्गी से रुपये निकालते बच्चा पकड़ा, बचे 4.40 लाख, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – डिग्गी से रुपये निकालते समय एक बच्चें को व्यापारी ने पकड़ लिया। पुलिस को सौंप दिया। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस बच्चें से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला कांशीराम निवासी शिवा गुप्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह गल्ला व्यापारी है। हर दिन बैंक में रुपये जमा करते है और निकालते है। बुधवार को भी पीड़ित बैंक में रुपये निकालने पहुंचे। बैंक ऑफ इंडिया से 4.40 लाख रुपये निकाले और बाइक की डिग्गी में रख लिए। बाइक में चाबी लगाकर स्टार्ट कर रहा था। पीछे से आएं एक बच्चें ने डिग्गी से रुपये निकालने का प्रयास किया। व्यापारी ने सही समय पर देख लिया और बच्चें को पकड़ लिया। बच्चें को पुलिस को सौंप दिया है। मामले में तहरीर दी है। अलीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला संज्ञान में आया है। युवक को चोरी के शक में पूछताछ के लिए मलावन लाया गया था। वह बिना बताएं थाने से चला गया। मामले में जांच बैठाई गई है। मामले की जांच सीओ सकीट को सौंपी गई है।
उदयशंकर सिंह, एसएसपी एटा।