*ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगने के बाद आसानी से पकड़ में आएंगे बिजली चोर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – बिजली चोरी पर लगाम लगाने को लेकर विद्युत वितरण निगम शहर के सभी ट्रांसफार्मरों पर रीडिंग मॉनीटरिंग करने के लिए मीटर लगवा रहा है। इससे ट्रांसफार्मर पर दी जाने वाली बिजली और खपथ होने वाली बिजली का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। जिस क्षेत्र में बिजली खपथ अधिक आएगी उसी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
बुधवार को विद्युत वितरण शहरी खंड एक्सईएन आरबी रॉय ने बताया कि शहर में बिजली चोरी होने के कारण निगम को प्रतिमाह कई करोड़ का नुकसान हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए शहर के सभी 595 ट्रांसफार्मरों पर यूनिट रीडिंग मीटर लगवाए जा रहे है। इन मीटरों के माध्यम से जिस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की सप्लाई होगी। उस क्षेत्र की बिजली खपथ आसानी से पता चल सकेगी। इसके साथ ही जिस क्षेत्र के ट्रांसफार्मर पर मीटर रीडिंग के हिसाब से अधिक रीडिंग खपथ दिखेगी। उन्हीं क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों को आसानी से पकड़ने का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर 400 ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने का कार्य करा लिया गया है। बाकी के 195 ट्रांसफार्मरों पर भी मीटर लगाए जा रहे है। ट्रांसफार्मरों पर लगे मीटर के आधार पर शहर में बिजली चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और बिजली चोरों को रंगो हाथ पकड कर उन पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शतप्रतिशत ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगने के बाद चोरी की समस्या और भी कम हो जाएगी।