हास्पीटल के मेडिकल स्टोरों पर छापे, गड़बड़ियां मिली, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हास्पीटल के मेडिकल स्टोरों पर छापे, गड़बड़ियां मिली, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – शहर के दो नर्सिंगहोम में संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में बिना बिल की घटिया दवाओं को अधिक कीमत पर बेचते हुए पाया गया है। एक्सपायरी दवाओं का रखरखाव, अभिलेख न मिलने पर मंडलीय नोटिस दिया। दोनों नर्सिंगहोम मेडिकल से सात दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।

बुधवार को अलीगढ़ औषधि निरीक्षक हेमेन्द्र चौधरी, एटा औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने सहायक आयुक्त पूरन चंद्र के साथ शहर के अरुणानगर में डा. शाक्य नर्सिग होम, मेट्रो हॉस्पिटल स्थित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। सहायक आयुक्त ने बताया कि छापामार कार्रवाई में नर्सिंगहोम में संचालित मेडिकल स्टोर पर वह दवाएं बेची जा रहीं जो अन्य पर नहीं मिलतीं। दोनों मेडिकल स्टोर पर बिना बिलों के दवाइयां पायी गई। मरीजों को नियमित रूप से बिल नहीं देना भी पाया गया। जारी बिलों में एक्सपायरी डेट नहीं पायी गई।

एक्सपायरी डेट की अलग-अलग अलमारी नहीं बनी हुई थीं और न ही एक्सपायरी डेट ओस्टियों का स्टीकरण लगा हुआ था। नियमानुसार शेडयूल-1 औषधियों का अलग से रजिस्टर नहीं मिला। ठंडे स्थान पर रखी जाने वाली दवाइयां भी फ्रिज में नहीं रखी मिली। संदिग्ध आधार पर डा. शाक्य नर्सिंगहोम में संचालित कुशवाहा मेडिकल स्टोर से चार, मेट्रो हॉस्पिटल से तीन दवाओं के नमूंने जांच को लिए गए हैं।

दोनों मेडिकल स्टोर पर पाई अनियमितताओं, कमियों के कारण औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी विक्रय अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को मंडल स्तर से नोटिस जारी किए जाने की संस्तुति की गई है। फर्म से नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जाएंगे। जांच के लिए एकत्रित की गई औषधियों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई अलग से जानी है।

— दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक, एटा

समय-समय पर सूचना प्राप्त कर अन्य नर्सिंगहोम में संचालित मेडिकल स्टोर पर भी आगे कार्रवाई की जानी है। जनपद के लोग जब भी किसी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदें। दवा का बिल आवश्यक रूप से ले। खरीद बिल मेडिकल स्टोर से नहीं जाने दिए जाने पर जनपद के औषधि निरीक्षक को शिकायत दर्ज कराएं।

–पूरन चंद्र, सहायक सहायक आयुक्त औषधि, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks