दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी ससुर गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी ससुर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 220/22 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मुकेश पुत्र औसान निवासी कठिगंरा थाना जैथरा एटा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः

  1. मुकेश पुत्र औसान निवासी कठिगंरा थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः

  1. उप निरीक्षक श्री नरेश जादौन चौकी प्रभारी धुमरी
  2. है0का0 विजेन्द्र सिंह
  3. का0 सुशील कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks