प्राचीन मंदिर को हटाने को पीडब्ल्यूडी विभाग के नोटिस से क्षेत्रीय किसानों में उबाल 10 को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत

रतनपुर में भोले बाबा के प्राचीन मंदिर को हटाने को पीडब्ल्यूडी विभाग के नोटिस से क्षेत्रीय किसानों में उबाल 10 को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत कर अधिशासी अभियंता का घेराव करेंगे किसान

एटा। विकासखंड मारहरा के गांव रतनपुर में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा मन्दिर पर नोटिस चस्पा कर देने से क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक गांव के 36 बिरादरी के लोगों ने पंचायत हुई उक्त पंचायत में प्रमुख रूप से मुद्दा रखा गया कि प्राचीन काल के समय से भोले बाबा सहित आदि देवी देवताओं की मूर्तियां रतनपुर गांव के पास से गुजर रही हजारा नहर के पास बने हुए मंदिर में लगी हुई है उक्त मन्दिर से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग जुड़े हुए हैं क्षेत्र के कई नौजवानों बुजुर्गों एवं किसानों की मान्यता है कि उक्त मंदिर की पावन भूमि से कई लोगों को जीवन दान मिला है कोयला गांव के व्रजेश भाई को देश की कई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा अतिशीघ्र मृत्यु हो जाने घोषणा कर दी गई थी ऐसे कई लोगों को भी पावन भूमि से जीवन दान मिला है ऐसा लोगों का मानना है तथा उक्त भूमि पर पीपल के वृक्ष के पास बहुत प्राचीन समय के देवी देवताओं के स्थान है वही कुछ लोगों की मनोकामना पूर्ण होने पर क्षेत्रीय लोगों ने उक्त स्थान को भव्यता देने का काम किया है दुर्भाग्य से कुछ विभागीय अधिकारी राक्षसी प्रवृत्ति के वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग में आ गए हैं जो भ्रमित होकर विभागीय जमीन बताकर उक्त स्थान से मन्दिर को हटवाने की बात करते हुए नोटिस चस्पा कर रहे हैं जबकी उसी नहर से लगे हुए माचुआ राजवाह फीडर निर्माण में गांव अखतौली, रतनपुर के किसानों की जमीन में विना अधिग्रहण के ही निर्माण करा दिया है सरकार इस राजवाह को भी तत्काल हटाए जबकि उपरोक्त मंदिर के किनारे से नहर की पटरी पर डाबर सड़क है जो दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ती है उक्त स्थान के पास बड़े से बड़े बाहन भी आसानी से निकल सकते हैं उसके बावजूद भी विभागीय अधिकारी मंदिर को हटवाने का नोटिस चस्पा कर रहे हैं जिससे क्षेत्रीय किसान मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है उपस्थित वक्ताओं ने उदाहरण के रूप में बताया कि स्टेट हाईवे एटा कासगंज मार्ग पर कई मंदिर सड़क के किनारे बने हुए हैं विभाग को कहीं कोई दिक्कत नहीं है विभाग के कार्यालय के पास ही बीच शहर में भी ठंडी सड़क पर कई मंदिर बने हुए हैं लेकिन विभाग को कहीं कोई दिक्कत नहीं है वह तो नहर के पुल के पास ओरनी पंचायत मैं बने हुए आश्रम को विगत दिनों भी हटा दिया गया है अब भोले बाबा सहित आदि देवी देवताओं के मंदिर को हटाना चाहते हैं जबकि उक्त नहर के पुल पर किसी समय में दिन में भी लूट हो जाया करती थी अखिल भारतीय किसान यूनियन सहित क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों ने नहर के पुल के दोनों तरफ पुलिस चौकी एवं आश्रम तथा मंदिर बनवाने का प्रयास किया था जिससे उक्त स्थानों पर संत महंतो सहित बुजर्ग आदि लोग अधिक संख्या में रह सकें जिससे भय का वातावरण खत्म हो सके पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार के रूप में इतना दो नंबर का पैसा खा गए कि उनकी बुद्धि मारी गई है और राक्षस प्रवृत्ति हावी हो गई है इसलिए भगवान के मंदिरों को ही बेवजह तुड़वाने का कार्य कर रहे हैं जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय 36 विरादरी के दर्जनभर से अधिक गांव के किसान मजदूरों ने तय किया है कि 10 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से एटा कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर महापंचायत करेंगे और उसके बाद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एटा की ठंडी सड़क स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे और विभागीय अधिकारियों के द्वारा मोटे भ्रष्टाचार की वजह से एक तो जनपद की सड़कों की गुणवत्ता एकदम से खत्म कर दी गई है और दो नंबर की कमाई से बनाई गई इमारतों की भी संबंधित अधिकारियों के गृह जनपद की संगठन की टीमों को लगाकर जांच करा मुख्यमंत्री जी से उक्त दुष्ट प्रवृत्ति के अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कराने का काम करेंगे एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री पूर्व में विभिन्न आक्रांताओं के द्वारा सनातन धर्म के मंदिरों को छतिग्रस्त कर धार्मिक स्थल बनाए गए हैं उनकी खोज कर उन्हें मंदिर बनाया जा रहा है वही योगी की सरकार में भी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी भोले बाबा के मंदिर को तोड़ने का काम कर रहा है जब के भोले बाबा के भक्तों पर एक तरफ मुख्यमंत्री हवाई जहाजों के द्वारा पुष्प वर्षा कराने का काम कर रहे हैं मारहरा क्षेत्र के मंदिर आश्रमों को हटाए जाने की लगातार हो रही कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त क्षेत्र में आने वाले समय में सनातन धर्म के मंदिर आश्रम देखने को भी नहीं मिलेंगे जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई आर पार की होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, युवा मंडल प्रवक्ता ओमपाल शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष संदीप जी, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव, जिला महासचिव विनय बाबू, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग जी, हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, सीटू प्रधान, सुरेश फौजी प्रधान, सहदेव सिंह प्रधान, तहसील महासचिव दुर्गेश जी, पवन कुमार, ध्रुव सिंह आर्य, अवनीश जी, विशेष आचार्य जी, पदम सिंह फौजी, बृजेश कोयला, रविंद्र सिंह, भूरे, राजेश आर्य, अतवीर सिंह, राजू, नरदेव पांडे, हरकेश, सुरजीत शर्मा, शुगर सिंह, पातीराम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks