एक बार फिर शर्मसार जिला प्रशासन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*एक बार फिर शर्मसार जिला प्रशासन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।कहा जाता है कि अपने घर का भेदी ही लंका को ध्वस्त करा देता है। आप सोच रहें होंगे कि हम कोई कथा सुनाने जा रहें है तो आप गलत सोच रहें है लेकिन यह हकीकत से ज्यादा दूर भी नहीं है पटकथा!!!

आइये मामले को परखते है, दिनांक 25/7/2022 को करीब दो बजे दोपहर से थोड़ा ठीक बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर तहसील के कर्मचारी और आला अधिकारी अपने अभिलेख और तामझाम लेकर जा पहुँचे.. गाँव सहवाजपुर,ब्लॉक -निधोली कला थाना-निधोली कला।

तामझाम में….आलाधिकारी
SDM सदर शिवकुमार
तहसीलदार चंद्र प्रकाश सिंह
2 कानूनगो
6 लेखपाल
3 JCB
साथ नहीं था तो सिर्फ पुलिस…. लेकिन पुलिस क्यों नहीं थी यह भी जान लीजिये….

सहवाजपुर गाँव में एक बाहुबली नेता सद्दन मियाँ का ईट भट्टा हैँ। जिसका नाम अख़लाक़ खां ईट भट्टा है।क्षेत्रीय लेखपाल अवनीश गुप्ता द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराया कि उक्त भट्टा बंजर भूमि पर निर्मित है, गाटा संख्या -941 का रकवा -30 बीघा करीव (3 हें0) बताया,

राजस्व विभाग की सूचना सही थी, लेखपाल की आख्या पर जिला प्रशासन ने आदेश किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार सरकारी भूमि कही भी हों भू-माफियाओ से हर हाल में मुक्त कराई जाये साथ ही मुकदमा भी लिखा जाना चाहिए।

लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2:0 कार्यकाल में जनपद एटा में पहली बार हुआ है कि जिला प्रशासन कार्यवाही के लिए गया हों और खाली हाथ लौट आया हों। सरे-राह शर्मसार भी हुआ हों,वही जिला प्रशासन का मनोबल भी गिरा हों…

इस पूरे शर्मसार होने के पीछे थाना-कोतवाली,निधोली कला रही!!जैसा कि सूत्रों ने बताया है कि जब उक्त भूमि के अतिक्रमण को हटाने की तैयारी JCB द्वारा शुरू होने वाली थी, ऐन वक्त पर थाना पुलिस ने अतिक्रमण हटाने वाले स्थान पर आने में असमर्थता व्यक्त कर दीं.

पूरे दो घंटे से ज्यादा सभी आलाधिकारियो ने पुलिस को निर्देशित किया लेकिन थाना पुलिस ने फ़ोर्स की कमी होने की वज़ह बता कर बाहुबली माफिया सद्दन मियाँ को पूरा सरक्षण दिया ।फिलहाल भट्टा सुरक्षित है और जिला प्रशासन को ईट भी मिल चुकी है। लेकिन ईट का जवाब पत्थर से कब तक दिया जायेगा इस खबर पर CONFERENCE TEAM अपनी नजर बनाये रखेगी।

सूत्रों द्वारा कहना है कि उक्त माफिया पर संजीव दिवाकर का हाथ होने की वज़ह से बजरं भूमि का मुक्त ना होना मुमकिन हों सका है।

लेकिन जिलाधिकारी महोदय PAC 43बी.वाहिनी कब काम आएगी!!।

जनपद की एक बड़ी खबर पर साथ बने रहिये,क्योंकि के हाथ लगे बड़े सबूत, जिस खेल में लाखो का खेल हुआ और जिम्मेदार लोग शांत बैठे है

साथ ही बतायेगे कि बीजेपी का कौन विधायक है जो जमीनों के खेल में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनो के प्रदेश को बर्वाद करने जा रहा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks