शिक्षामित्रों ने स्कूलों में काली पट्टी बांध किया पठन-पाठन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*शिक्षामित्रों ने स्कूलों में काली पट्टी बांध किया पठन-पाठन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।जिले के शिक्षामित्रों ने सोमवार को विरोध दिवस मनाया। विरोध दिवस पर शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पठन-पाठन कार्य किया।…
जिले के शिक्षामित्रों ने सोमवार को विरोध दिवस मनाया। विरोध दिवस पर शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पठन-पाठन कार्य किया। केन्द्र-प्रदेश सरकार की अनदेखी से परेशान शिक्षामित्रों के परिवार के भरण-पोषण को कुछ नहीं किया गया है। उससे शिक्षामित्र बेहद आहत हैं।
पांच वर्ष पूर्व आज ही के दिन सुप्रीमकोर्ट ने 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन रद किया था। उसके बाद से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बढ़ती महंगाई में सिर्फ दस हजार की अल्प पगार पाने वाले शिक्षामित्रों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या बनी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार से दिये जा रहे सिर्फ दस हजार रुपये के मानदेय से इस भीषण मंहगाई के दौर में परिवारों का खर्च उठाना बहुत मुश्किल हो रहा है। शिक्षामित्रों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर पीएम, सीएम को उनके वायदे याद दिलाने का प्रयास किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks