अवैध रूप से वाहनों का कटान व सप्लाई करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध रूप से वाहनों का कटान व सप्लाई करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एक चेसिस बस, ट्रक का केबिन, गैस कटर, गैस सिलेंडर, सीट बस, टायर, लोहे को सीट आदि कलपुर्जे बरामद

जलेसर ( एटा ) आज सोमवार को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से वाहनों का कटान व सप्लाई करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को पिलखुन बंबा की पुलिया के पास से एक चेसिस बस जिसमें पांच टायर लगे हैं, ट्रक का केबिन, गैस कटर, गैस सिलेंडर, सीट बस, टायर तथा भारी मात्रा में कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना जलेसर पर मु0अ0स0 263/2022 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414/420 भादवि बनाम गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों सहित 12 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो वाहनों की खरीद फरोख्त करते हैं तथा कटान के बाद कलपुर्जों को सप्लाई कर देते हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य-

  1. गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो वाहन खरीद फरोख्त का काम करते हैं।
  2. अभियुक्तगण अपने शौक मौज पूरे करने के लिये अवैध रूप से वाहनों का कटान करते हैं।
  3. अभियुक्तगण पुलिस की नजर से बचने के लिये सूनसान जगह पर कटान का काम करते हैं
  4. वाहनों को कटान के बाद उनके कलपुर्जों को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई कर देते हैं।
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता- 1. मानपाल पुत्र शेर सिंह निवासी पिलखुन थाना जलेसर एटा
  5. कमल पुत्र यूनुस निवासी व्यापारी मोहल्ला थाना सादाबाद हाथरस
  6. जितेंद्र पुत्र सियाराम निवासी पिलखुन थाना जलेसर जनपद एटा
    4.आकाश पुत्र मानपाल निवासी पिलखुन थाना जलेसर जनपद एटा
    प्रकाश में आए अभियुक्तों का नामपता – 1. टीटू पुत्र सुखवीर
  7. गजेंद्र पुत्र सियाराम
    3.गिरीश पुत्र राजेंद्र
  8. बिट्टू पुत्र प्रकाश
  9. विमल पुत्र ध्यान सिंह
  10. विजय पुत्र चंद्रप्रकाश
  11. शिव कुमार पुत्र ओसान सिंह
  12. बबलू पुत्र राजपाल समस्त निवासीगण ग्राम पिलखुन थाना जलेसर एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks