नशेबाजी से रोका तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, मां और नाना पर भी जानलेवा हमला

कानपुर में नशेबाजी से रोका तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, मां और नाना पर भी जानलेवा हमला

 उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बेटे को नशेबाजी के लिए रोकना पिता के भारी पड़ गया है। बेटे ने पिता की जान ले ली। यही नहीं मां और नाना पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

कानपुर के दबौली में बेटे को नशेबाजी से रोकने की कीमत पिता को जान देकर चुकानी पड़ी। बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा और मां और नाना पर भी जानलेवा हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू और सरिया बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सी ब्लॉक दबौली निवासी जीत कुमार शुक्ला (55) ठेकेदारी करते थे। उनका बड़ा बेटा निखिल इंटर पास है और फिर पढ़ाई छोड़ दी थी। निखिल नशे का लती है। चरस गांजा समेत वो अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता है। इसी बात का पिता विरोध करते थे।

मां सुमन ने बताया की बीती रात जीत घर के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे बाकी सभी लोग ऊपर थे। इसी बीच निखिल ने जीत पर चाकू और सरिया से वार कर हत्या कर दी। उसने अपने नाना राम भरोसे अवस्थी और मां पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद से निखिल फरार है।

एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए है। आरोपित की तलाश की जा रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks