तालाब में तैरता दिखा मगरमच्छ, दहशत

तालाब में तैरता दिखा मगरमच्छ, दहशत

एटा।बसुंधरा के गांव बथुआ में कई दिनों से तालाब में रह रहे मगरमच्छ की वजह से ग्रामीणों में दहशत है। तालाब के पास कई घर बने हुए है और बच्चे खेलते है। पशु भी बंध रहते हैं। गांव में दशहत है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने को कहा है। थाना अवागढ़ के गावं बथुआ में तालाब है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के पास से अरविंद नदी निकलती है। पिछले साल काफी पानी आने के कारण गांव तक पानी आ गया था। तालाब भी भर गया था। नदी के बहाव से ही मगरमच्छ तालाब में आ गया होगा। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ ने एक स्वान को पकड़कर अंदर खींच कर ले जाते हुए देखा। इससे हड़कंप मच गया। कई दिनों से वह तालाब में है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks