कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम!

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम!
कासगंज।सादाबाद में कांवड़ियों पर डंपर से हुई दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा यहाँ श्रावण मास में आने वाले श्रृद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रुट डायवर्जन और सड़क पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं, आज स्वयं डी आई जी अलीगढ़ मंडल, दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति के साथ एटा बरेली मार्ग पर एक तरफ कांवड़ियों और दूसरी ओर हल्के वाहनों (यातायात) के आने जाने की व्यवस्थाओं को परखा तथा प्रत्येक 02 किमी. पर लगे पिकेट्स के कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रृद्धालुओं से संवाद भी किया!
इसी क्रम में आज नदर ई पर मथुरा की ओर से आ रही एक माल गाड़ी से एक कांवडिये के टकरा जाने से दुखद मृत्यु हो गई मृतक का नाम चरन सिंह पुत्र मेवा लाल, 40 वर्ष बताया जाता है मृतक भिंड मुरैना म. प्र. का रहने वाला बताया जाता है, दुर्घटना का एक आश्चर्य जनक पहलू यह भी है कि आखिर सड़क मार्ग छोड़ कर यह व्यक्ति 15-20 फुट ऊचाई पर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुँच गया, घटना की सूचना पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति मौके पर पहुँच गए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks