
सौभाग्यम उद्योग को विकसित करने की पहल शुरू।
–एटा के विछिया की हनक दूर-दूर तक:-पंकज कुमार एडवोकेट,
एटा,
जनपद एटा के निधौली कला कस्बे में अमृत महोत्सव ,एस्ट्रो व्यूटी थेरेपी, पंचायत विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम में संकुचित कुटीर उद्योग कांसे का विछिया पर चर्चा शुरू हुई ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन सिंह विछिया बाले ने की ,और मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश बौद्धिक संपदा प्रमुख और “आदरी” के संरक्षक व पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय एडवोकेट हाई कोर्ट ,विशिष्ट नगर चेयरमैन देवलाल लोधी तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक पप्पू खान रहे ।कार्यक्रम का संचालन नगर के युवा देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर शिक्षक जावेद उज्जमा खां उर्फ पप्पू ने कहा कि निधौली कला का विछिया कुटीर उद्योग मुट्ठी भर सिमट कर रह गया है ।इस को विकसित करने के लिए सरकार के प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। वहीं चेयरमैन देव लाल लोधी ने कहा कि मैं देवेन्द्र लोधी बकील साहब को धन्यबाद देता हूँ जिन्होंने हमारे नगर के कुटीर उद्योग को विकसित करने की पहल शुरू की है।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस पर सरकार को ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि जनपद एटा मैं कुटीर उद्योग एक सीमित क्षेत्र में सिमट कर रह गया है। इसके लिए आज हम आप लोगों से प्रश्न उत्तर के माध्यम से सवाल जवाब कर रहे हैं। केंद्र सरकार की और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं में सेल्फ हेल्प ग्रुप वर्तमान सरकार में धीरे-धीरे अपना स्थान बनाते जा रहे हैं, तो जलेसर की घुंघरू और निधौली कला का”कांसे का विछिया” भी निश्चित ही आने वाले समय में देश भर में अपनी जगह बनाएगा। वर्तमान में भी निधौली कला काकांसे का बिछिया भारत के चार पांच राज्यों में जाकर विकता हुआ दिखता है। यह कांसे का विछिया महिलाओं के लिए सौभाग्यं का काम करता है। तो इसे हम सौभाग्यं उद्योग कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मैं एस्ट्रो ब्यूटी थेरेपी की निदेशक श्रीमती किरन को इस बात के लिए बधाई देता हूं कि वह महिलाओं के लिए सोलह शृंगार हो या सौभाग्यं कांसे का बिछुआ यह महिलाओं के लिए वरदान है। अंत में उन्होंने कहा कि निधौली कला के कांसे के विछिया कुटीर उद्योग को विकसित करने के लिए हम जिला प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को भी लिखित रूप से यथा स्थिति से अवगत कराते हुए जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से और बैंकों के सहयोग से इस उद्योग को विकसित करने की पहल करेंगे।और जो लोग लंबे समय से इस उद्योग में लगे हुए हैं उनको प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित योगेंद्र सिंह नावेद खान ,तसलीम ,महाराज सिंह, जावेद उज्जमा खा, फुरकान, देवेंद्र कुमार लोधी, लोकपाल सिंह, अमर सिंह, कैलाश चंद्र, श्याम सिंह, राधेश्याम, पीताम्बर सिंह, सुरेश चंद्र, वेदप्रकाश आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।