चला रहा था सैक्स रैकेट,आपत्तिजनक सामान सहित 73 गिरफ़्तार

चला रहा था सैक्स रैकेट,आपत्तिजनक सामान सहित 73 गिरफ़्तार

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ में बड़ा SEX रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष बेर्नार्ड एन मारक के कथित रूप से चलाए जा रहे एक ‘वेश्यालय’ पर पुलिस ने छापेमारी की. वेश्यालय से पुलिस ने 6 नाबालिगों सहित 73 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से सियासत में हड़कंप मच गया है. कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवादी से नेता बने मराक के फार्महाउस रिंपू बागान में छापेमारी की गई. ये पूरा मामला मेघालय के शिलांग का है.सिंह ने कहा कि “हमने 6 नाबालिग बच्चों (चार लड़के और दो लड़कियों) को छुड़ाया है, जो रिंपू बागान में गंदे कमरों में बंद पाए गए थे, जिसे बेर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगी वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से वेश्यालय के रूप में चलाते थे”.
अधिकारी ने कहा कि 73 लोगों को “नापाक गतिविधियों” में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया. फार्महाउस में 30 छोटे कमरे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि यह वही जगह है, जहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था.
गारो आदिवासी स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य मारक ने एक बयान में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा पर निशाना साधा. छापेमारी मारक ने ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप को खारिज किया.
उन्होंने दावा किया, “मुख्यमंत्री निराश हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वह भाजपा की दक्षिण तुरा सीट से हार रहे हैं. मेरे फार्महाउस पर छापा मेरी छवि और राजनीतिक प्रतिशोध को खराब करने का एक हताश करने वाला प्रयास है.
पुलिस ने कहा कि मारक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. बीजेपी संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस का हिस्सा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks