
एटा जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र मे मानवता ने बचाई एक कावड़बाले की जान-
रास्ते से गुजर रहे कावड़िए को लगा बिजली के पोल से करंट, करंट लगने से कावड़िया हुआ बेहोश।
मौके पर मौजूद मुस्लिम समाज के स्थानीय लोगों ने तुरंत भाग कर कावड़िया की जमकर खुंँदाई कर लाए होश में।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची एक व्यक्ति की जान, वहां पर मौजूद पब्लिक बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे थे,
रोड पर लगे पोल में करंट उतरना विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
आजकल बरसात का मौसम है नमी के कारण बिजली की पावर और अधिक बढ जाती है पर विभाग की इस तरह की लापरवाही से आगे भी कोई बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।