
एटा–थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 23.07.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर ग्राम भागीपुर से दहेज उत्पीड़न की घटना में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस–454/22 धारा– 498ए/306भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।
- राहुल कुमार पुत्र दिनेश निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ०नि० श्री शिवचरन सिंह
2.का० अनिल कुमार
3.का० राजेश कुंतल