
एटा– थाना मिरहची पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 23.07.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअस– 279/21 धारा 363, 366, 376, 504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.राकेश पुत्र पप्पू नि० जिन्हैरा थाना मिरहची
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ०नि० जवाहर सिंह धाकड़
2.का० अरबाज खान
3.का० अमित कुमार