*अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह साइकिल से अलीगंज मंडी में सब्जी बेचने के लिए आ रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव ससुतिया जगदीश निवासी प्रदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई 37 वर्षीय देवेंद्र खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। कहा कि खेत में सब्जी की फसल है।
वह शुक्रवार की सुबह साइकिल से अलीगंज मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर स्थित फायर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर अलीगंज सीएचसी गए। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।