
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन के दौरान एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने अवगत कराय की केंद्र सरकार में बैठी भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किसी न किसी बहाने विपक्षी दलों के नेताओं को डराने का काम केंद्रीय विभागों सीबीआई ,ईडी के माध्यम से करती है ताकि विपक्षी दलों के नेता उसके अवैध मंसूबे अवैध नीतियों का विरोध करना छोड़ दें और केंद्र सरकार की गलत नीतियों का भी समर्थन करें जिससे केंद्र सरकार के निशाने पर प्रमुख कांग्रेस पार्टी के नेता निशाने पर रहते हैं
ठाकुर अनिल सोलंकी मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र में बैठी मोदी सरकार को चेतावनी देते हैं लोकतंत्र की वह हत्या ना करें संसद और संसद के बाहर विपक्ष को संवैधानिक अधिकार लोकतान्त्रिक तरीके से अपना कार्य करने दे इन नेताओं पर लगाए गए आरोप वापस करने की तुरंत आवश्यकता है
ज्ञापन के दौरान जलेसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर गीतम सिंह राजपूत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुवंश शर्मा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत गांधी संगठन के शहर उपाध्यक्ष भोला गुप्ता जयकुमार राय अंशुमान जौहरी एडवोकेट वेद प्रकाश माथुर एडवोकेट मुकेश बघेल एडवोकेट शशि दुबे अमित कुमार लालू पुष्पेंद्र बघेल सोनी लाल रावत
आदि लोग उपस्थित थे