प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं के तहत प्रतिभावान कलाकार 28 जुलाई तक करें आवेदन

एटा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन सभी जनपदों में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं यथा- लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन 22 जुलाई 2022 तक किया जाना प्रस्तावित था, जिसके लिए आवेदन 16 जुलाई तक आमंत्रित किए गए थे। जनपद के प्रतिभावान कलाकारों को पुनः अवसर देते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है। तदोपरान्त कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रिंटिस गर्ल्स इण्टर कॉलेज में 29 जुलाई को किया जाएगा।
उक्त प्रदर्शन हेतु कलाकारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में करना होगा, जो जिला सूचना कार्यालय एटा या संस्कृति विभाग की वेबसाइट upculture-up-nic-in पर भी प्राप्त किया जा सकता है। उक्त आवेदन जिला सूचना कार्यालय एटा में जमा किए जा सकेंगे। आयोजन में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को ई-डायरेक्टी में पंजीकृत किया जाएगा तथा उनको क्यूआर कोड वेस्ट पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक कलाकार/अभ्यर्थी 28 जुलाई तक प्रत्येक दशा में अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करा दें, उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।