अलीगंज में तंबाकू की फर्म पर वाणिज्य कर टीम ने की छापामार कार्रवाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज में तंबाकू की फर्म पर वाणिज्य कर टीम ने की छापामार कार्रवाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – वाणिज्य कर विभाग की टीमें जीएसटी चोरी की शिकायतों के आधार पर आए दिन छापामार कार्रवाई कर रही है। जिससे व्यवसायियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

बुधवार को अलीगढ़ वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर रवेन्द्रपाल सिंह कौन्तेय के नेतृत्व में वाणिज्य कर विभाग के आठ से दस अफसरों ने अलीगंज के अगौनपुर स्थित आदर्श तंबाकू कंपनी पर एसआईबी जांच की। दोपहर से शुरु हुई छापामार कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। जिसमें वाणिज्य कर विभाग के उच्चाधिकारियों ने फर्म के गोदाम में रखे स्टॉक की बारीकी से जांच की।

इसके साथ ही माल लेन देन संबंधी सभी कागजातों एवं फर्म के खातों को बारीकी देखा। इसके साथ ही सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर उन्हे जांच के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। इस दौरान असिस्टेंड कमिश्नर पीयूष गौतम ने बताया कि जीएसटी चोरी की शिकायत के आधार पर तंबाकू कंपनी पर एसआईबी जांच की गई है। सभी जरुरी दस्तावेजों को जांच के लिए साथ ले लिया गया है। तीन से चार दिन के अंदर जांच पूर्ण होने पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान असिस्टेंड कमिश्नर आरबी सिंह, राजेंद्र चौहान, सुखपाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks