युवती को रास्ते में पकड़ लिया और कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – सुबह-सुबह खेत पर जा रही युवती को रास्ते में पकड़ लिया और कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आपबीती बताई तो घरवालों के होश उड़ गए। मामले की शिकायत की। आरोपी के घरवालों ने पीड़िता, घरवालों को धमकाया। पीड़ित ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सकीट के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 17 जुलाई की सुबह वह शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि आरोपी सुरेन्द्र प्रताप उर्फ मोनू निवासी कवार ने पकड़ लिया और जबरन कमरे में खींच ले गया। कमरे में ले जाकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने घरवालों को जानकारी दी। घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के घरवालों ने पीड़िता के घरवालों को जातिसूचक शब्द कहे। मंगलवार को पीड़िता ने थाना सकीट में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सीओ सकीट कर रहे हैं।